समष्टि क्या है? S एवं J आकार की जनसंख्या वृद्धि वक्र को समझाइए ।

समष्टि (Population) किसे कहते हैं?

किसी जाति या समूह के जीवो की वह संख्या जो किसी एक भौगोलिक क्षेत्र में निवास करती है तथा आपस में प्रजनन करती है उसे समष्टि (population) कहते हैं। प्रकृति में, हमें किसी भी जाति के एकल व्यष्टि के दर्शन बहुत ही कम होते हैं । उनमें से अधिकांश सुपरिभाषित भौगोलिक क्षेत्र में समूह में रहते हैं, समान संसाधनों का साझा उपयोग करते हैं और अथवा उनके लिए प्रतियोगिता करते हैं, संकरण करते हैं और इस प्रकार वे समष्टि की रचना करते हैं।


S आकार की जनसंख्या वृद्धि 

इस प्रकार की वृद्धि किसी नए या परिवर्तित वातावरण में होती है जब किसी विशिष्ट जाति के समष्टि के घनत्व में धीमी वृद्धि होने लगती है। कुछ समय के पश्चात इसकी वृद्धि तीव्र हो जाती है। इस अवस्था में वृद्धि चरघातांकीय दर से होती है। परंतु कुछ ही समय पश्चात वृद्धि दर ऋणात्मक होने लगती है। धीरे-धीरे एक वस्था ऐसी होती है जब वृद्धि दर पूरी तरह से शून्य हो जाती है। इस अवस्था में समष्टि की जनसंख्या संतुलित हो जाती है। J आकार की वृद्धि के विपरीत इसमें जनसंख्या शून्य नहीं होती है बल्कि वृद्धि दर ही शून्य हो जाती है।


J आकार की जनसंख्या वृद्धि -

इस आकार की जनसंख्या वृद्धि में व्यक्ति की संख्या तेजी से चरघातांकीय तरीके से बढ़ती है तथा एक निश्चित अंतराल में वह संख्या दुगनी हो जाती है। अर्थात यह 2, 4, 8, 16, 32 दर से आगे बढ़ती है । इसमें जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करने वाले कारकों का अभाव होता है ।  जैसे - वर्षा ऋतु में कुछ कीटों की अप्रत्याशित ढंग से वृद्धि और वर्षा ऋतु के उपरांत उनका गायब हो जाना। 

इसे निम्न समीकरण द्वारा दर्शाया जा सकता है - 

dN/dt =rN

जहां, dN = जनसंख्या आकार में परिवर्तन,

dt = परिवर्तन का समय

J aakar ki jansankhya vriddhi
J आकार की जनसंख्या वृद्धि


ये भी पढ़ें - 

जलवायु परिवर्तन क्या है? जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक

साइमन कमीशन (1927) क्या था?

झारखण्ड : नई नियोजन नीति 2023

कम्प्यूटर क्या है ? कम्प्यूटर के कार्य Notes in hindi

नगरीकरण क्या है? कारण, प्रभाव, विशेषता

नगरीय समुदाय क्या है? अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं

गांव किसे कहते हैं ? अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं

प्रवास क्या है? कारण, विशेषता, कारण, प्रभाव/परिणाम

मेरे जीवन का लक्ष्य (पत्रकार) - निबंध लेखन

प्रदूषण की समस्या पर निबंध

तालाब, नहर, नदी, सागर, महासागर किसे कहते हैं?

समष्टि क्या है ? S एवं J आकार की जनसंख्या वृद्धि सिद्धांत


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

आपके सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। कृपया नीचे comment कर हमें नि:संकोच अपने विचार बताएं हम शीघ्र ही जबाव देंगे।