इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूं कि तालाब,नहर, नदी, सागर, महासागर किसे कहते हैं | तो चलिए शुरू करते हैं -
तालाब — तालाब या पोखर जल-भरे गड्ढे को कहते हैं जो झील से छोटा हो | ये जल के सबसे छोटे स्रोत होते हैं। तालाब छोटे या बड़े गड्ढों में जमा जल का रूप होते हैं। इसका पानी एक जगह स्थिर रहता है और ये जल बारिश आदि से जमा होता है। यह कृत्रिम तरीके से भी बनाया जा सकता है |
![]() |
| तालाब (Pond) |
नहर — ये नदियों या जल के किसी अन्य बड़े स्रोत आदि को मिलाकर बनाया गया कृत्रिम निर्माण होता है, जो कि जल को एक जगह से दूसरी जगह तक प्रवाहित करने लिये बनाया जाता है।
उदाहरण - स्वेज़ नहर, पनामा नहर, कील नहर इत्यादि |
![]() |
| नहर (Canal) |
उदाहरण - गंगा नदी, ब्रम्हपुत्र नदी, सिन्धु नदी इत्यादि |
![]() |
| नदी (River) |
सागर — पृथ्वी पर स्थलों के समीप का वह विशाल जलनिकाय जहाँ नदियां अपना जल खाली करती हैं, वह सागर या समुद्र कहलाता है। ये खारे जल का दूसरा सबसे बड़ा रूप होते हैं। ये विशाल होते हैं, परन्तु महासागरों से छोटे होतें है। ये अपना जल महासागरों में गिराती हैं।
उदाहरण - अरब सागर, लाल सागर, बंगाल की खाड़ी, काला सागर इत्यादि |
महासागर — महासागर खारे पानी का संग्रह होता है जो पृथ्वी की सतह पर विशाल बेसिन में निहित है। ये खारे जल का सबसे बड़ा रूप होते हैं। संसार का लगभग 71% जल सागरों और महासागरों में समाया हुआ है। ये अत्यन्त विशाल तथा गहरे होते हैं। महासागर दुनिया का सारा जल अपने अंदर समा लेते हैं। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी के महासागरों की विशालता स्पष्ट रूप दिखाई देता है।
![]() |
| सागर (Sea) |
महासागर — महासागर खारे पानी का संग्रह होता है जो पृथ्वी की सतह पर विशाल बेसिन में निहित है। ये खारे जल का सबसे बड़ा रूप होते हैं। संसार का लगभग 71% जल सागरों और महासागरों में समाया हुआ है। ये अत्यन्त विशाल तथा गहरे होते हैं। महासागर दुनिया का सारा जल अपने अंदर समा लेते हैं। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी के महासागरों की विशालता स्पष्ट रूप दिखाई देता है।
उदाहरण - हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर आदि |
![]() |
| महासागर (Ocean) |
पोस्ट कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं |
ये भी पढ़ें -
जलवायु परिवर्तन क्या है? जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
कम्प्यूटर क्या है ? कम्प्यूटर के कार्य Notes in hindi
नगरीकरण क्या है? कारण, प्रभाव, विशेषता
नगरीय समुदाय क्या है? अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं
गांव किसे कहते हैं ? अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं
प्रवास क्या है? कारण, विशेषता, कारण, प्रभाव/परिणाम
मेरे जीवन का लक्ष्य (पत्रकार) - निबंध लेखन






2 टिप्पणियाँ
SO nice
जवाब देंहटाएं🤗👌
जवाब देंहटाएंआपके सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। कृपया नीचे comment कर हमें नि:संकोच अपने विचार बताएं हम शीघ्र ही जबाव देंगे।